Home छतरपुर स्कूली बच्चों को बताए गए साईबर फ्रॉड से बचने के उपाय

स्कूली बच्चों को बताए गए साईबर फ्रॉड से बचने के उपाय

Jeevan Ayurveda

लवकुशनगर। वर्तमान दौर में बढ़ रही साईबर फ्रॉड की घटनाओं को रोकने की मंशा से पुलिस विभाग द्वारा अभियान चलाकर आम जनमानस को जागरुक किया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को नगर के विज्ञान स्कूल में पुलिस विभाग द्वारा जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन कर बच्चों को साईबर फ्रॉड से बचने के उपाय बताए गए। बच्चों को बताया गया कि वे अपना मोबाइल अथवा अपने दस्तावेज किसी अज्ञात व्यक्ति को न दें। मोबाइल पर आने वाली अज्ञात लिंक पर क्लिक न करें और न ही किसी के साथ ओटीपी साझा करें। फोन लगाकर ऑनलाइन अरेस्ट संबंधी बात करने वाले की सूचना तुरंत पुलिस को ताकि साईबर ठगों को पकड़ा जा सके। इस मौके पर लवकुशनगर थाना प्रभारी पीआर डाबर सहित थाना स्टाफ, स्कूल स्टाफ मौजूद रहा।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here