Home डेली न्यूज़ प्रधानमंत्री, ग्रहमंत्री के नाम ज्ञापन भेजकर व्यवस्था कराये जाने की मांग

प्रधानमंत्री, ग्रहमंत्री के नाम ज्ञापन भेजकर व्यवस्था कराये जाने की मांग

Jeevan Ayurveda

पन्ना/पन्ना नगर के आराध्य भगवान श्री जुगल किशोर के महंत राजेश्वरानंद जू एडवोकेट राजेश दीक्षित द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गृहमंत्री अमित शाह और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को पन्ना कलेक्टर के माध्यम से ज्ञापन सौंप कर महाकुंभ प्रयागराज में स्नान हेतु व्यवस्था की मांग उठाई गई है। ज्ञापन के माध्यम से महंत पंडित राजेश्वरानंद जू एडवोकेट राजेश दीक्षित ने कहा है कि महाकुंभ 2025 प्रयागराज में संगम तट पर स्नान हेतु महंत योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश एवं गोरक्षापीठाधीश्वर गोरक्षापीठ से सम्पर्क नहीं हो पाने के कारण “ महंत पंडित राजेश्वरानन्द जू“, महंत मंदिर ठाकुर श्री जुगल किशोर जू, पन्ना म.प्र., ठाकुर श्री जुगल किशोर जू पन्ना के भक्तो अनुयायियों के साथ प्रयागराज संगम तट पर स्नान हेतु पहुच नहीं पा रहे हैं। इसलिए महाकुंभ 2025 प्रयागराज, संगम तट पर स्नान हेतु कोई तिथी दिनांक प्रदान कराने आदेश प्रदान करें।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here