Home छतरपुर 290 गांव के 63 हजार 858 लोगों को मिला घर का मालिकाना...

290 गांव के 63 हजार 858 लोगों को मिला घर का मालिकाना हक

12
0
Jeevan Ayurveda

स्वामित्व योजना के तहत अब तक 778 गांवों का हुआ सर्वे

छतरपुर। शनिवार की दोपहर 12:30 बजे शहर के ऑडिटोरियम हॉल में स्वामित्व योजना के तहत भू-अधिकार पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वर्चुअल माध्यम से भू-अधिकार पत्रों का वितरण करते हुए लाभार्थियों से संवाद किया। वहीं प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया।कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह को प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखाया गया, साथ ही 50 हितग्राहियों को उनके घरों के भू-अधिकार पत्र, अतिथियों द्वारा वितरित किए गए। शनिवार को संपूर्ण जिले में 290 गांव के 63 हजार 858 हितग्राहियों को अपने-अपने घरों के भू-अधिकार पत्र प्रदान किए गए हैं। कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने बताया है कि स्वामित्व योजना के तहत 1109 ग्रामों के 254777 घरों में 778 ग्रामों एवं 196902 घरों की ग्रामीण आबादी सर्वे कार्य पूर्ण हो चुका है। शेष कार्य निरंतर जारी है, सर्वे पूर्ण होते ही शेष अधिकार पत्र वितरित किए जाएंगे। कार्यक्रम में छतरपुर विधायक ललिता यादव, राजनगर विधायक अरविंद पटैरिया, जिला पंचायत सीईओ विद्या अग्निहोत्री सहित अन्य जनप्रतिनिधि अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं प्रशासनिक अमले में कलेक्टर पार्थ जैसवाल, एडीएम मिलिंद नागदेवे, एसडीएम अखिल राठौर, डिप्टी कलेक्टर विशा माधवानी, एसएलआर आदित्य सोनकिया सहित स्वामित्व योजना के लाभार्थी उपस्थित रहे।

Ad

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here