Home छतरपुर आरोप: गवाही रोकने के लिए युवक को मारी गोली

आरोप: गवाही रोकने के लिए युवक को मारी गोली

9
0
Jeevan Ayurveda

घायल जिला अस्पताल में भर्ती, जांच में जुटी पुलिस

छतरपुर। गढ़ीमलहरा थाना क्षेत्र में कथित तौर पर एक युवक को गोली मारे जाने का मामला सामने आया है। घायल युवक का आरोप है कि वह हत्या के एक मामले में गवाही देने वाला है और गवाही रोकने की मंशा से 4 लोगों ने मिलकर उसे गोली मारी है। घायल युवक के मुताबिक आरोपी उसे गवाही देने से रोक रहे थे और जब उसने बात नहीं मानी तो उसे गोली मार दी गई। घायल को डायल-100 वाहन से जिला अस्पताल लाया गया, जहां इलाज किया जा रहा है। वहीं पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण करने के बाद मामले की जांच शुरु कर दी है।घायल पुष्पेन्द्र सिंह पुत्र भगवत सिंह उम्र 40 साल निवासी ग्राम बमनौरा थाना अजनर जिला महोबा उत्तरप्रदेश हाल निवास ग्राम पिड़पा ने बताया कि कुछ साल पहले पिड़पा निवासी गोपाल सिंह ने राजेन्द्र सिंह के पुत्र हल्के राजा की हत्या की थी। इस मामले में वह न्यायालय में गवाही देने वाला है। पुष्पेन्द्र सिंह के मुताबिक शुक्रवार की शाम को वह ग्राम निवारी से पिड़पा जा रहा था तभी रास्ते में खबरी घटवा के आगे क्रेशर पहाड़ी के पास गोपाल सिंह, लोकेन्द्र सिंह, अरविंद सिंह और सचिन ने उसे रोककर गवाही न देने की बात कही। जब पुष्पेन्द्र सिंह ने उनकी बात नहीं मानी तो गोपाल सिंह और लोकेन्द्र सिंह ने अपने पास मौजूद कट्टे से उसके हाथ और पैर में गोली मार दी। घटना को अंजाम देकर चारों आरोपी मौके से भाग निकले। घटना की जानकारी मिलते ही गढ़ीमलहरा थाना की डायल-100 मौके पर पहुंची और पुलिस के वाहन से ही पुष्पेन्द्र सिंह को जिला अस्पताल लाया गया। जिला अस्पताल में पुष्पेन्द्र सिंह का इलाज किया जा रहा है, जबकि गढ़ीमलहरा पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण करने के बाद घायल के कथन लेकर मामले की जांच शुरु कर दी है।

Ad

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here