Home छतरपुर विश्व हिंदू परिषद का धर्मरक्षा निधि अभियान निरंतर जारी

विश्व हिंदू परिषद का धर्मरक्षा निधि अभियान निरंतर जारी

8
0
Jeevan Ayurveda

भगवाँ। विश्व हिंदू परिषद के द्वारा भगवाँ क्षेत्र में धर्म रक्षा निधि लगातार संग्रह की जा रही है। विश्व हिन्दू परिषद के प्रखंड जिला मंत्री रामगोपाल यादव ने बताया कि संगठन साल भर हिंदू समाज की रक्षा, सुरक्षा, गो रक्षा, बहन-बेटियों की सुरक्षा, लव जिहाद के खिलाफ लड़ाई सहित कई मुद्दों पर काम करता है। इसीलिए समाज के प्रबुद्धजन से धनराशि एकत्रित की जाती है ताकि संगठनात्मक कार्य सुचारू रूप से चल सकें।बताया जाता है कि इस अभियान में विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता तन-मन से लगे हुए हैं। क्षेत्र के सभी प्रखंडों में अभियान जोरों पर है। वर्तमान परिस्थिति में धर्म की रक्षा कर समाज को एकजुट रखने की विशेष आवश्यकता है। ताकि धर्म विरोधी और राष्ट्र विरोधी ताकत हमारे राष्ट्र को कमजोर न कर सके। संस्था में दिया गया अनुदान सहयोग हिंदू हित तथा राष्ट्र निर्माण संवर्धन में सहयोग करेगा। इस दौरान घुवारा प्रखंड अध्यक्ष दिनेश सिंह, प्रखंड उपाध्यक्ष भरत यादव, प्रखंड मंत्री अमन साहू, प्रखंड संयोजक साहब सिंह,लाखन यादव महेंद्र सिंह सहित विश्व हिंदू परिषद के समस्त कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here