
मंगलवार को कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करने खजुराहो पहुंचे केन्द्रीय मंत्री एवं टीकमगढ़ सांसद डॉ. वीरेन्द्र कुमार ने अपने संसदीय क्षेत्र की जनता से अधिक से अधिक संख्या में खजुराहो पहुंचकर ऐतिहासिक पलों का साक्षी बनने की अपील की है। उन्होंने कहा कि हमारा बुंदेलखंड वर्षों से सुखे की चपेट में रहा है, जिसको लेकर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई ने नदियों को आपस में जोडऩे का सपना देखा था, जिसे वर्तमान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी साकार करने जा रहे हैं जिसके लिए पूरा बुंदेलखंड उनका आभार मान रहा है।







