Home छतरपुर सडक़ हादसे में एक युवक की मौत, दूसरा घायल

सडक़ हादसे में एक युवक की मौत, दूसरा घायल

8
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। बीती रात सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत चौबे कॉलोनी में एक दर्दनाक सडक़ हादसा हुआ जिसमें एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सोमवार को मृत युवक का जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम किए जाने के बाद शव परिजनों को सौंपा गया, वहीं घायल युवक का इलाज अभी जारी है।प्राप्त जानकारी के मुताबिक चौबे कॉलोनी निवासी 24 वर्षीय उदय सिंह अपनी बुलेट बाईक पर अपने 19 वर्षीय साथी दुष्यंत प्रताप के साथ रात करीब सवा 11 बजे कहीं जा रहा था इसी दौरान उसकी बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दुर्घटना में उदय सिंह की मौत हो गई, जबकि दुष्यंत प्रताप का शहर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। सोमवार को उदय सिंह का जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम किए जाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here