Home छतरपुर घर से अचानक लापता हुआ किशोर, जांच में जुटी पुलिस

घर से अचानक लापता हुआ किशोर, जांच में जुटी पुलिस

10
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। बिजावर थाना क्षेत्र के ग्राम बछरगांय बक्सोई निवासी रामचरन पटेल ने बताया कि उसके दोनों पुत्र लोकेन्द्र पटेल उम्र 16 साल और जीतेन्द्र पटेल उम्र 11 साल छतरपुर में रहकर पढ़ाई करते हैं। रामचरन के मुताबिक लोकेन्द्र, करीब 15 दिन पहले गांव आया था और 12 दिसंबर को सुबह करीब 9 बजे वह अचानक, घर पर किसी को कुछ बताए बगैर लापता हो गया। परिजनों ने गांव सहित आसपास के जंगलों एवं रिश्तेदारी में फोन लगाकर पता किया, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली है। रामचरन को संदेह है कि उसके पुत्र लोकेन्द्र को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। रामचरन की रिपोर्ट पर बिजावर थाना में धारा 137(2) बीएनएस का मामला दर्ज कर विवेचना की जा रही है।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here