
छतरपुर। बुधवार को पुलिस अधीक्षक अगम जैन के निर्देशन एवं में थाना गुलगंज क्षेत्र के ग्राम गुलगंज, अनगौर, मूंगवारी, भरतोली, बंधा, देवरान, पीरा के विभिन्न स्कूलों में थाना प्रभारी गुरु दत्त शेषा, चोकी प्रभारी बंधा एवं पुलिस बल द्वारा स्कूलों में बच्चों से संवाद किया गया। संवाद के दौरान बच्चों से अपील की गई कि स्कूल परिसर में कोई भी घटना जैसे नशाखोरी, अवैध हथियारों का उपयोग, अश्लीलता, छेड़छाड़ या अन्य कोई गतिविधि होती है तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम, डायल 100, संबंधित क्षेत्र के थाना प्रभारी एवं वरिष्ठ अधिकारियों को दें। साथ ही स्कूल में सार्वजनिक स्थान पर इस संबंध में पम्पलेट चस्पा किए गए।








