
छतरपुर। छतरपुर निवासी डॉ मकबूल खान को इलेक्ट्रो होम्योपैथी में विशेष योगदान के लिए बरकतउल्ला विश्वविद्यालय भोपाल में राष्ट्रीय इलेक्ट्रो होम्योपैथी दिवस समारोह के दौरान शॉल-श्रीफल से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में डॉ. अशोक कुमार राष्टीय संगठन सचिव आरोग्य भारती एवं सदस्य सलाहकार समिति आयुष मंत्रालय भारत सरकार, ओमप्रकाश जैन अध्यक्ष इलेक्ट्रो होम्योपैथी काउंसिल ऑफ मध्यप्रदेश एवं देश के कैंसर विख्यात डॉ अजय हार्डिया उपस्थिति रहे। समारोह में देश के 5 सैकड़ा इलेक्ट्रो होम्योपैथी चिकित्सक शामिल हुए।







