Home छतरपुर जिले भर के शासकीय कार्यालयों में ली गई संविधान उद्देशिका की शपथ

जिले भर के शासकीय कार्यालयों में ली गई संविधान उद्देशिका की शपथ

Jeevan Ayurveda


ऑडिटोरियम में हुआ जिला स्तरीय कार्यक्रम

छतरपुर। संविधान दिवस के अवसर पर कलेक्टर छतरपुर पार्थ जैसवाल की उपस्थिति में मंगलवार की सुबह 11 बजे जिला पंचायत सभाकक्ष में अधिकारियों-कर्मचारियों ने संविधान दिवस के अवसर पर देश के संविधान की उद्देशिका की शपथ ली। साथ ही संविधान के इतिहास पर केंद्रित शॉर्ट फिल्म दिखाई गई। इस दौरान एडीएम मिलिंद नागदेवे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। इसके अलावा कलेक्ट्रेट सहित जिले शासकीय कार्यालयों में भी संविधान दिवस पर अधिकारी कर्मचारियों द्वारा शपथ ली गई। वहीं शाम के समय जिला मुख्यालय पर ऑडिटोरियम हॉल में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया।
कलेक्टर श्री जैसवाल ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संविधान दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अधिकारी-कर्मचारी संविधान की मूल भावना के साथ दायित्वों का निर्वहन करें और देश को प्रगति के पथ पर अग्रसर करें। साथ ही संविधान की गरिमा को बनाए रखते हुए उसकी मूल भावनाओं का भी पालन करें। कलेक्टर ने कहा आज जिले की सभी पंचायतों, नगरीय निकायों, जनपदों सहित अन्य शासकीय कार्यालयों सहित अमृत सरोवरों पर भी संविधान की उद्देशिका का वाचन किया जा रहा है। इसके साथ ही जिला स्तर पर शाम को छतरपुर शहर के ऑडिटोरियम में कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। संविधान दिवस के उपलक्ष्य में सात दिवस तक स्कूल, आंगनवाड़ी स्तर पर निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। ताकि बच्चों में संविधान के प्रति भावनाएं विकसित हों। संविधान किसी राष्ट्र के शासन के लिए आधारभूत ढाँचा प्रदान करता है, जिसमें सत्ता की संरचना, मौलिक अधिकार और मार्गदर्शक सिद्धांत परिभाषित होते हैं। यह जवाबदेही सुनिश्चित करता है, सत्ता के दुरुपयोग को रोकता है और कानून के शासन को कायम रखता है। संविधान नागरिकों की स्वतंत्रता की रक्षा करता है, व्यवस्था बनाए रखता है और स्थिरता और लोकतंत्र को बढ़ावा देते हुए एक सुसंगत राष्ट्रीय पहचान के रूप में कार्य करता है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here