Home छतरपुर दिव्यांग पत्नी को लेकर नंगे पैर चल रहा सनातनी

दिव्यांग पत्नी को लेकर नंगे पैर चल रहा सनातनी

12
0
Jeevan Ayurveda


दमोह जिले के तेंदूखेड़ा तहसील अंतर्गत ग्राम तेजगढ़ निवासी डेरन प्रसाद बंसल ने बताया कि वह अपनी दिव्यांग पत्नी कुसुमबाई के साथ नंगे पैर इस यात्रा में चल रहा है। पत्नी को दो साल पहले लकवा लग गया था, बागेश्वर धाम सरकार की कृपा से अब काफी सुधार है। जहां बोलने की भी स्थिति नहीं थी, वहां बोलने के साथ-साथ खाना-पीना भी करते बन जाता है। डेरन ने बताया कि महाराज श्री ने उन्हें रोकने का प्रयास किया कि स्ट्रेचर साईकिल से अपनी पत्नी को लेकर न जाए, यात्रा से लौट जाए लेकिन उसके हौसले के आगे महाराजश्री हार गए। महाराजश्री ने यह भी कहा कि बस में बैठकर यात्रा में शामिल हो लेकिन उसने जिद की कि वह अपनी पत्नी को साईकिल में बैठाकर धक्का देते हुए ले जाएगा। महाराजश्री के दर्शन और उनके संकल्प के लिए वह यात्रा में चल रहा है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here