Home छतरपुर जनसुनवाई में 131 आवेदनों पर हुई सुनवाई

जनसुनवाई में 131 आवेदनों पर हुई सुनवाई

Jeevan Ayurveda


छतरपुर। मंगलवार को कलेक्टर पार्थ जैसवाल की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभाकक्ष में जिला स्तरीय जनसुनवाई सम्पन्न हुई। जनसुनवाई में एडीएम मिलिंद नागदेवे, एसडीएम अखिल राठौर एवं विभागीय जिलाधिकारी उपस्थित रहे एवं व्हीसी के माध्यम से जिले के अनुभागों के एसडीएम एवं तहसीलदार जुडे़ रहे। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि प्राप्त 131 आवेदनों के निराकरण में गंभीरता बरतें और प्राथमिकता से निराकरण करें। उन्होंने दिव्यांगों की समस्याओं को अलग से सुना। जनसुनवाई में प्राप्त शिकायती आवेदनों का परीक्षण करते हुये संबंधित विभाग को आवेदन निराकरण करने के लिए निर्देशित किया गया। जनसुनवाई में शिक्षा, राजस्व, पुलिस, नगरीय निकाय, ग्रामीण विकास, विद्युत मण्डल, स्वास्थ्य, खाद्य, आदिम जाति, श्रम, सामाजिक न्याय, महिला एवं बाल विकास सहित विभिन्न शिकायती आवेदन प्राप्त हुए।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here