
छतरपुर। एसडीएम अखिल राठौर ने गुरुवार की दोपहर लगभग 12 बजे पचेर रोड से आ रहे अवैध रेत से भरे डंफर को रोककर ड्राइवर से रॉयल्टी के संबंधी कागज मांगे गये। ड्राइवर द्वारा कागज उपलब्ध नहीं करने पर एसडीएम अखिल राठौर ने अवैध रेत परिवहन करते हुए पाए जाने पर डंफर को जप्त कर ईशानगर थाना परिसर में रखवाकर बिना रॉयल्टी के अवैध परिवहन कर रहे डंफर को जप्त कर लिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार यह रेत बरधा घाट ईशानगर से छतरपुर जा रही थी जिस पर एसडीएम अखिल राठौर व तहसीलदार अरविंद शर्मा ने कार्यवाही करते हुए डंफर को जप्त कर ईशानगर थाना में रखवाया।








