Home छतरपुर अरविंद सिंह जिला अध्यक्ष एवं रामकुमार अवस्थी प्रदेश प्रतिनिधि बने

अरविंद सिंह जिला अध्यक्ष एवं रामकुमार अवस्थी प्रदेश प्रतिनिधि बने

17
0
Jeevan Ayurveda


मप्र सहकारिता समिति कर्मचारी महासंघ का निर्वाचन सम्पन्न

छतरपुर। मप्र सहकारिता समिति कर्मचारी महासंघ भोपाल द्वारा जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश सचिव का निर्वाचन गुरुवार को दोपहर 12 बजे से बगराजन माता मंदिर बाईपास रोड छतरपुर में सम्पन्न हुआ।  आमसभा के निर्वाचन के संबंध में बैठक की गयी। बैठक में सर्वसम्मति से प्रदेश प्रतिनिध के रुप में रामकुमार अवस्थी एवं जिला इकाई छतरपुर के लिए अरविंद सिंह परमार भगवा को निर्विरोध अध्यक्ष पद पर चुना गया जिसमें सभी उपस्थित सदस्यों द्वारा समर्थन किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी रामचरण पटेल मप्र सहकारिता समिति कर्मचारी महासंघ भोपाल द्वारा नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं प्रदेश सचिव को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। निर्वाचन में उपस्थितजनों ने अध्यक्ष एवं प्रदेश सचिव को फूल माला पहनाकर वधाई दी। निर्वाचन में जिले भर से आए समिति प्रबंधक, सेल्समेन, सहायक सेल्समेन, कम्प्यूटर आपरेटर, चपरासी एवं चौकारी सहित करीब 5 सैकड़ा से अधिक कर्मचारी उपस्थित रहे।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here