Home छतरपुर स्कूल छोड़कर खाद लेने लाइन में लगे बच्चे, वृद्ध और महिलाएं

स्कूल छोड़कर खाद लेने लाइन में लगे बच्चे, वृद्ध और महिलाएं

Jeevan Ayurveda

कृषि अधिकारी ने कहा एक-दो दिन में आ जाएगा डीएपी खाद

छतरपुर। शहर के सटई रोड स्थित गल्ला मंडी में मंगलवार की दोपहर में खाद लेने के लिए किसान परेशान दिखाई दिए। सुबह से ही किसान लंबी लाइन में खड़े हो गए इन लाइनों में पुरुषों के साथ महिलाएं, स्कूली बच्चे और बुजुर्ग भी दिखे।
खाद के लिए किसान कई दिनों से भटक रहे हैं। सुबह से ही भूखे प्यासे खाद के लिए वेयरहाउस और गोदाम के चक्कर लगते हैं। वही परेशान होकर अपने परिवार के बच्चे और बुजुर्गों को खाद के लिए लाइन में लगा दिया है ताकि समय पर बुवायी का काम किया जा सके।
स्कूल की ड्रेस पहने दिखे बच्चे
12वीं क्लास की रोशनी अहिरवार ने बताया कि खाद लेने के लिए हम लोग लाइन में लगे हैं। हमारे मम्मी-पापा ने कहा था कि खाद नहीं मिल रहा है इसलिए आज स्कूल नहीं जाना है तुम खाद के लिए लाइन में लग जाओ इसीलिए हम लोग सुबह से ही खाद लेने के लिए लाइन में लग गए हैं। 70 साल के नाथूराम ने बताया कि सुबह से भूखे प्यासे लाइन में लगे हैं हमारे लड़के और हम 5 दिन से खाद के लिए परेशान है सभी जगह चक्कर लगा लिए है कहीं भी खाद नहीं मिल रहा है। 11वीं क्लास में पढऩे वाले पीयूष यादव ने बताया कि हमारे घर के परिजनों ने कहा था कि खाद लेने के लिए जाना है आज स्कूल मत जाओ इसीलिए हम सुबह से खाद के लिए आए हैं। वहीं 60 साल की महिला प्रेमबाई ने बताया कि वह 2 दिन से खाद के लिए चक्कर लगा रही है लेकिन खाद नहीं मिल पा रहा है वहीं बाजारों में ब्लैक में खाद बेचा जा रहा है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here