Home छतरपुर व्यक्तित्व निखारने निरंतर करते रहें प्रयास

व्यक्तित्व निखारने निरंतर करते रहें प्रयास

Jeevan Ayurveda

इंजीनियरिंग कॉलेज में विद्यार्थियों की मोटीवेशनल क्लास का आयोजन
छतरपुर। पंडित देव प्रभाकर शास्त्री ग्रुप ऑफ कॉलेज में व्यक्तित्व विकास के लिए सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमीनार में अध्ययनरत छात्रों को जीवन में सकारात्मकता एवं उत्कृष्ट व्यक्तित्व की प्राप्ति के बारे में जानकारी दी गई। मोटिवेशनल स्पीकर एवं लाइफ कोच संदीप विश्वकर्मा ने छात्रों से रूबरू होकर जीवन के हर उतार चढ़ाव को समझने एवं अपना भविष्य संवारने की दिशा में निरंतर कदम आगे बढ़ाते रहने के लिए छात्रों को प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि शिक्षा के साथ-साथ समाज में स्वयं के व्यक्तित्व को निखारने के लिए हमें निरंतर प्रयास और अभ्यास करते रहना आवश्यक है। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती सविता मिश्रा ने किया। कार्यकम में विद्यार्थियों के साथ स्टाफ पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर इंजीनियरिंग कॉलेज के प्रचार्य डॉ. जे. सोनी ने संस्थान में अध्ययनरत विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य के लिए इस प्रकार के कार्यक्रमों के आयोजन पर जोर दिया। इस अवसर पर व्हीएव्ही ग्रुप ऑफ कॉलेज के अध्यक्ष अशोक दीक्षित, सचिव श्रीमती सरोज जैन, डायरेक्टर सौरभ दीक्षित एवं सौरभ जैन ने भावी इंजीनियरों के उज्जवल भविष्य की कामना की।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here