
छतरपुर। भगवान महावीर निर्वाण महोत्सव के अवसर पर गुरुवार को जय जय अतिशय क्षेत्र डेरा पहाड़ी मन्दिर जी में मैत्री समूह के द्वारा 10 वीं एवं 12 वी कक्षाओं में 85 प्रतिशत या इससे अधिक अंक प्राप्त करने वाली मेधावी प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अतिथिजनों में डेरापहाड़ी क्षेत्र के मंत्री इं. आरके जैन, एमसीबीयू के प्रोफेसरद्वय डॉ सुमति प्रकाश जैन, डॉ पीके जैन तथा समाजसेवी डॉ एस सी बजाज ने इन होनहार तथा प्रतिभाशाली बच्चों सम्मानित किया।मैत्री समूह के डा सुमति प्रकाश जैन ने बताया कि विगत दिनों कुंडलपुर में मैत्री समूह द्वारा आयोजित भव्य प्रतिभा सम्मान में देशभर की होनहार प्रतिभाओं को गरिमा और आत्मीयता के साथ सम्मानित किया गया था। इस प्रतिभा सम्मान हेतु छतरपुर के कक्षा 10 वीं तथा 12 वीं में उच्च अंक पाने वाले विद्यार्थियों को भी चुना गया था।गुरुवार 1 नवंबर को भगवान महावीर स्वामी के 2551 वें निर्वाण दिवस पर अतिशय क्षेत्र डेरापहाड़ी पर भगवान महावीर स्वामी के अभिषेक, पूजन आदि के बाद इन प्रतिभाओं को जैन समाज की बड़ी उपस्थिति के बीच आत्मीयता के साथ सम्मानित किया गया। कक्षा 10 वीं में उच्च अंक पाने वाली अनन्या जैन, अंतरा सिंघई, आर्यन जैन,महक जैन, माही जैन,। तनिश जैन, अंतश जैन, देशना जैन तथा अनिमेष जैन को मैत्री समूह से प्राप्त प्रशस्ति पत्र आदि से सम्मानित किया गया। इसी प्रकार कक्षा 12 वीं में उच्च अंक पाने वाले प्रखर जैन,मोक्ष जैन, माही जैन तथा खुशी जैन को सम्मानित किया गया। सभी अतिथियों ने उन सम्मानित होने वाले सभी मेधावी छात्र छात्राओं को शुभाशीष देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की।







