Home छतरपुर निर्वाना फाउण्डेशन के बच्चों को महाराजश्री ने दुलारा

निर्वाना फाउण्डेशन के बच्चों को महाराजश्री ने दुलारा

9
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर में संचालित निर्वाना फाउण्डेशन में वे बच्चे रहते हैं जिनका भगवान के अलावा इस संसार में कोई नहीं है। अनाथ बच्चों की निर्वाना फाउण्डेशन सेवा कर रहा है। फाउण्डेशन के संचालक संजय सिंह बच्चों को लेकर बागेश्वर धाम पहुंचे। महाराजश्री ने सभी बच्चों को स्नेह करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। निर्वाना फाउण्डेशन की बच्ची ने महाराजश्री को एक मनमोहक गीत भी सुनाया। महाराजश्री ने संजय सिंह के कार्य को सराहते हुए कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है और संजय सिंह इस कार्य में लगे हैं। सभी बच्चों को प्यार और दुलार बांटते हुए महाराजश्री ने कहा कि बालाजी सबको उन्नति प्रदान करेंगे। इस मौके पर लोकपाल सिंह भी मौजूद रहे।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here