
छतरपुर। शहर के पन्ना रोड पर पंचवटी ढाबा के पीछे श्रीराम कॉलोनी में पांडे परिवार द्वारा आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा में बीते रोज श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुनाई गई। कथा में जैसे ही भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ, वैसे ही उपस्थित श्रोता झूमकर नाचने लगे। वहीं सोमवार को कथा में नंदोत्सव प्रसंग का वर्णन बालव्यास रिद्धेश्वरी देवी जी द्वारा किया गया। आयोजन श्रीमती निशा-राम पांडे ने बताया कि आज 15 अक्टूबर को श्रीकृष्ण और माता रुक्मणी के विवाह तथा रासलीला का वर्णन किया जाएगा, जबकि कल 16 अक्टूबर को सुदामा चरित्र की कथा सुनाई जाएगी। 17 अक्टूबर को हवन-पूजन, पूर्णाहुति एवं भंडारे के कसाथ आयोजन विराम होगा। उन्होंने शहर के धर्मप्रेमियों से उपस्थित होकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।







