Home छतरपुर आगामी त्यौहारों हेतु जिले भर में आयोजित हो रहीं शांति समिति की...

आगामी त्यौहारों हेतु जिले भर में आयोजित हो रहीं शांति समिति की बैठकें

34
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। पुलिस अधीक्षक छतरपुर अगम जैन द्वारा आगामी त्यौहारों को दृष्टिगत रखते हुए जिले के समस्त अनुविभागीय अधिकारी एवं थाना प्रभारी की उपस्थिति में आगामी पर्व नवरात्रि, दशहरा एवं आयोजित कार्यक्रम गरबा महोत्सव जैसे अन्य कार्यक्रमों को दृष्टिगत रखते हुए जिले में मुख्यालय, अनुभाग एवं थाना, चौकी स्तर में शांति समिति बैठक का आयोजन किया जा रहा है। आयोजित शांति समिति बैठक में कार्यक्रम आयोजक, समिति सदस्यों को शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों से अवगत कराया जा रहा है। सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से कार्यक्रम स्थल, प्रतिमाओं के संबंध में जानकारी एकत्रित ली जा रही है। समिति द्वारा आयोजक एवं सदस्यों से पर्व शांतिपूर्वक मनाने हेतु कहा गया। समिति सदस्यों के आवश्यक सुझाव को सुनकर उन पर अमल करने का आश्वासन दिया जा रहा है।आयोजकों से अपील की जा रही कि सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की भ्रामक खबरें प्रसारित होने पर शीघ्र पुलिस (संबंधित थाने, डायल 100 या पुलिस कंट्रोल रूम) को सूचित करें, इस संबंध में स्वस्तर से कोई फैसला ना लें। इसके साथ ही डीजे संचालक को शासन द्वारा निर्धारित समय एवं निर्धारित डेसिबल में ही साउंड सिस्टम बजाने हेतु अपील की जा रही है। असमय, आपत्तिजनक या भड़काऊ गाना ना बजाए, कार्यवाही की जाएगी। जिले के सिविल लाइन, मातगुंवा, हरपालपुर, सरवई, भगवां, गोयरा सहित विभिन्न थानों में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। जिले के मुख्यालय, अनुभाग, थाना, चौकी स्तर पर शांति समिति की बैठक आयोजित की जा रही है।पुलिस द्वारा नगर पालिका, नगर पंचायत, ग्राम पंचायत, विद्युत विभाग एवं संबंधित विभाग से समन्वय बनाते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं भी की जा रही हैं। बैठक में प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी, थाना प्रभारी, शांति समिति सदस्यों के साथ त्यौहार आयोजन समिति अध्यक्ष एवं सदस्य, पत्रकार बंधु, और क्षेत्र के नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here