Home छतरपुर व्यंजन प्रतियोगिता में दीप्ति और आटा बाटा में सौम्या, पलक ने मारी...

व्यंजन प्रतियोगिता में दीप्ति और आटा बाटा में सौम्या, पलक ने मारी बाजी

27
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। अग्रसेन जयंती महोत्सव के तीसरे दिन शनिवार को महालक्ष्मी मंदिर में महिलाओं और किशोरियों की दो प्रतियोगिताएं व्यंजन प्रतियोगिता और आटा बाटा लकी प्रतियोगिता कराई गई। मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष ज्योति चौरसिया, पूर्व जिला अध्यक्ष उमाशंकर दाऊ, अग्रसेन सेवा आश्रम ट्रस्ट के अध्यक्ष जय नारायण अग्रवाल, नगर अध्यक्ष मनीष अग्रवाल, अग्रसेन महिला विकास समिति की संरक्षक इंदू अग्रवाल, चंदा सराफ, प्रतिभा, रश्मि, अर्चना अग्रवाल ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। पहली प्रतियोगिता व्यंजन प्रतियोगिता केवल महिलाओं के वर्ग में हुई जिसमें दीप्ति राजेश अग्रवाल प्रथम रहीं, सेकंड सिया शिवम अग्रवाल और थर्ड सरिता दीपक अग्रवाल रहीं। दूसरी प्रतियोगिता आटा बाटा लकी प्रतियोगिता में हमारी महिलाओं वर्ग में प्रथम रही सौम्या संस्कार अग्रवाल, सेकंड शिवानी गोविंद अग्रवाल और थर्ड अर्चना नरेश अग्रवाल रही। बेटियों के वर्ग में पहले स्थान पर पलक अजय अग्रवाल ने बाजी मारी। अंशिका राजेश अग्रवाल को दूसरा और हर्षा कमलेश अग्रवाल को तीसरा स्थान हासिल हुआ।आज की प्रतियोगिताएंनगर अग्रवाल समाज के वरिष्ठ उपाध्यक्ष हर्षित अग्रवाल ने बताया कि 29 सितंबर को सुबह 8 से 11 बजे तक बच्चों की प्रतियोगिताएं होगी। वहीं अग्रसेन महिला विकास समिति की मीडिया प्रभारी प्रियंका अग्रवाल ने जानकारी दी कि दोपहर 3 बजे किशोरियों और महिलाओं की झटपट एक मिनट प्रतियोगिता तथा शाम 4 बजे नच बलिए नामक रंगारंग प्रतियोगिता संपन्न कराई जाएगी।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here