Home छतरपुर हार्वेस्टर का किराया लेने घर गए तो आरोपियों ने कर दी मारपीट

हार्वेस्टर का किराया लेने घर गए तो आरोपियों ने कर दी मारपीट

18
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। भगवां थाना क्षेत्र अंतर्गत हरीनगर निवासी प्रमोद सिंह लोधी पुत्र रमेश लोधी ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती आवेदन पत्र देकर मारपीट के आरोपियों पर कार्यवाही की मांग की है।प्रमोद सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि वह खेती का काम करता है। 23 सितम्बर को रात करीब 8 बजे जब वह घर के सामने खड़ा था तभी आरोपीगण संदीप यादव, सतीश यादव, बिट्टन यादव सहित अन्य लोग आए और गाली-गलौच करने लगे। उनका कहना था कि प्रमोद सिंह हार्वेस्टर से कटाई के पैसे मांगने घर पर क्यों गया, साथ ही साथ इस बात की धमकी दी कि आज के बाद पैसे मांगने अगर घर पर आए तो पूरे परिवार को जान से मार देंगे। इस धमकी और मारपीट के दौरान मौके पर मदन प्रजापति और राजेन्द्र राय भी पहुंच गए जिन्होंने बीचबचाव किया। इस पूरी घटना की रिपोर्ट 23 सितम्बर को भगवां थाना में की गई लेकिन थाना पुलिस ने पीडि़त के बताए अनुसार रिपोर्ट नहीं लिखी। इसके बाद पीडि़त पक्ष पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचा और लगभग 8 आरोपियों पर कार्यवाही किए जाने की मांग की है।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here