
अधिकारियों को दिए व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाए रखने के निर्देश
छतरपुर। आज अनंत चतुर्दशी के मौके पर जिले के विभन्न स्थानों पर भगवान गणपति की प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा, इसी को ध्यान में रखते हुए सोमवार को कलेक्टर पार्थ जैसवाल और एसपी अगम जैन ने विभिन्न विसर्जन स्थलों का निरीक्षण कर अधिकारियों को व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाए रखने के निर्देश दिए।कलेक्टर पार्थ जैसवाल और एसपी अगम जैन सोमवार को बूढ़ा बांध पहुंचे, जहां उनके द्वारा प्रतिमा विसर्जन स्थल का निरीक्षण किया गया। उन्होंने सुरक्षात्मक सहित अन्य सभी व्यवस्थाएं सुदृढ़ रखने के राजस्व और नगरपालिका के अधिकारियों को निर्देश दिए। कलेक्टर श्री जैसवाल ने कहा कि मूर्तियों का विसर्जन, निर्धारित स्थल से ही किया जाए, किसी को भी गहरे पानी में न जाने दिया जाए। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखकर पुख्ता इंतजाम रखने की बात एसपी अगम जैन ने कही। इस दौरान एसडीएम अखिल राठौर सहित अन्य अधिकारी-कर्मचपारी उपस्थित रहे।प्रशासनिक अमले ने धसान के विसर्जन का घाट का किया निरीक्षणवहीं दूसरी ओर नौगांव थाना क्षेत्र के ग्राम गर्रोली से निकली धसान नदी के विजर्सन स्थन का स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा किया गया। यहां नौगांव एसडीएम सुश्री विशा माधवानी, तहसीलदार संदीप मिश्रा, एसडीओपी चंचलेश मरकाम, नौगांव थाना प्रभारी सतीश सिंह और गर्रोली चौकी प्रभारी उप निरीक्षक नेहा गुर्जर ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उक्त टीम ने गर्रोली के अलावा क्षेत्र के अन्य विसर्जन स्थलों भी भ्रमण कर आवश्यक व्यवस्थाओं को दुरुस्त कराया साथ ही विसर्जन स्थलों पर बिजली व्यवस्था, गोताखोरों की उपलब्धता, बचाव संबंधी सामग्री को जांच कर गोताखोरों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।








