
छतरपुर। जिले के गौरिहार ब्लॉक में मवई घाट के जुड़ीपुर में 2 साल पहले अवैध रूप से लगाया गया लाखों रुपए की रेत का विशाल डंप, तत्कालीन माइनिंग और राजस्व अधिकारी द्वारा जब्त किया गया था। वर्तमान में गांव के कुछ लोग, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से सांठ-गांठ कर ट्रैक्टरों और ट्रकों के माध्यम से इस रेत को चोरी करते हुए बेच रहे हैं। स्थानीय अधिकारियों को इसकी जानकारी भी है, फिर भी वे चोरी करने वालों पर कार्यवाही नहीं कर रहे हैं। प्रशासन व अधिकारियों की इस लापरवाही के कारण अब तक शासन को लाखों रुपए की राजस्व की क्षति हो चुकी है, वहीं डंप से रेत चोरी करने वाले लोग मालामाल हो रहे हैं।









