Home छतरपुर जंगल में लावारिश पड़ी मिली बेटी, समाजसेवी ले गए अस्पताल

जंगल में लावारिश पड़ी मिली बेटी, समाजसेवी ले गए अस्पताल

8
0
Jeevan Ayurveda

भगवां। थाना अंतर्गत घुवारा चौकी क्षेत्र के गोरखपुरा-अगरोठा के जंगल में दो माह की बेटी लावारिश अवस्था मे पड़ी मिली, जिसे घुवारा पुलिस की मदद से समाजसेवियों ने स्थानीय अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद बेटी को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक गत रोज सुवह करीब साढ़े 9 बजे ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी कि जंगल की झाडिय़ों में एक बच्ची पड़ी हुई है। सूचना मिलने पर घुवारा पुलिस मौके पर पहुंची और समाजसेवियों के साथ डायल-100 वाहन से बच्ची को अस्पताल लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद समाजसेवी टिंकू गोस्वामी और भज्जू यादव ने नहलाया-धुलाया और कपड़े पहनाये। हालत में थोड़ा सुधार होने पर बच्ची को जिला अस्पताल भेजा गया है। कार्रवाइ में घुवारा उपथाना प्रभारी प्रमोद रोहित, डॉ आनंद यादव, आरएन पटैरिया, आरक्षक वीरेन्द्र ठाकुर, स्टॉफ नर्स माधुरी जघेला, दीपक रैकवार मुकेश यादव की सराहनीय भूमिका रही।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here