
छतरपुर। 78 वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना छतरपुर के महाप्रबंधक एम.आई.कुरैशी ने अपने कार्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। उक्त कार्यक्रम में कुल 15 अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा बड़े ही हर्ष उल्लास के साथ अपना रक्तदान किया गया। श्री कुरैषी महाप्रबंधक द्वारा उक्त कार्यक्रम की शुरूआत स्वयं रक्तदान कर की गई। शिविर में एम.के. रावत सहायक प्रबंधक, मनोज राय सहायक प्रबंधक, पी.के.कठाने सहायक प्रबंधक, राजीव पाठक उपयंत्री, कु. प्रतिभा मिश्रा उपयंत्री, अमिताभ खरे, प्रदीप रावत, सुरेन्द्र रैकवार, जावेद असलम, रविन्द्र रैकवार, ओमप्रकाश रैकवार, संदीप रैकवार, रहमत अली एवं रामस्वरूप मातेले द्वारा रक्तदान किया गया।रक्तदान शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में सीएमएचओ डॉ. आरपी गुप्ता और विशिष्ठ अतिथि के रूप में सिविल सर्जन डॉ. जीएल अहिरवार उपस्थित रहे। उन्होंने अपने उद्बोधन में रक्तदान को लेकर अपने विचार रखे और रक्तदान को महादान बताया। वहीं महाप्रबंधक एमआई कुरेशी ने कहा की स्वतंत्रा दिवस के उपलक्ष्य में कैंसर थेलेसिमिया गरीब लोगों की सहायता के लिए यह शिविर आपाजी ब्लड ग्रुप के सहयोग से आयोजित किया गया है। उन्होंने विभाग के सभीकर्मचारियों का शिविर का सफल आयोजन होने पर आभार व्यक्त किया। आज के शिविर में आपाजी ब्लड ग्रुप के रफत खान ब्लड बैंक के हिमांशु खरे, झूमा गड़रिया, राम करन पटेल व विवेक उपस्थित रहे।









