
छतरपुर। देव श्री चित्रगुप्त जन आशीर्वाद एवं जन जागरण यात्रा का बीती रात पशुपति अखाड़ा के महामंडलेश्वर तथा देव श्री चित्रगुप्त पीठ मथुरा वृन्दावन के पीठाधीश्वर आचार्य सच्चिदानंद महाराज अपनी मंडली के साथ गुरुवार रात छतरपुर आए। प्रथम नगर आगमन पर आज 9 अगस्त नाग पंचमी पर सुबह 8 बजे छतरपुर के श्री चित्रगुप्त मंदिर में उनका आगमन हुआ। श्री चित्रगुप्त जी की चतुर्भुजी प्रतिमा विग्रह पूजन एवं चरण पादुका पूजन पौधारोपण कार्यक्रम हुआ। इस मौक़े पर चित्रांश बंधुओं एवं मातृ शक्तियों को आशीष वचनों का पुण्य लाभ प्राप्त हुआ।कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने के लिए सात अगस्त को श्री चित्रगुप्त मंदिर को शाम छह बजे श्री चित्रगुप्त मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉक्टर राजेश खरे की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई थी। छतरपुर में निर्मित भगवान श्री चित्रगुप्त की भव्य और आकर्षक मूर्ति रथ में सवार होकर सागर होते हुए भोपाल के लिए रवाना हो गई। भोपाल में मध्य प्रदेश के सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ जन आशीर्वाद यात्रा में शामिल पीठाधीश्वर आचार्य सच्चिदानंद महाराज और यात्रा में मौजूद लोगों की भव्य आगवानी करेंगे। जन आशीर्वाद यात्रा में महाराज सचिदानंद के साथ राष्ट्रीय सह प्रमुख डॉक्टर गोविंद नारायण श्रीवास्तव, श्री चित्रगुप्त पीठ संरक्षक मध्य प्रदेश प्रान्त सुनील श्रीवास्तव, मध्य प्रदेश प्रांत प्रमुख नीरज श्रीवास्तव समेत सैकड़ों लोग शामिल थे। मध्य प्रदेश में आयोजित धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में श्री चित्रगुप्त मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉक्टर राजेश खरे ,मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के अध्यक्ष श्याम खरे ,डॉक्टर स्मिता खरे, मधु खरे, शशिप्रभा निगम, संध्या खरे, पूनम श्रीवास्तव, सारीका, सविता खरे, पद्मा खरे, अर्चना श्रीवास्तव, अंजलि खरे, शोभा खरे, एडवोकेट राकेश खरे, रमेश खरे, नितिन खरे, अवनींद्र खरे, सुरेश बाबू खरे, सजल खरे ने महत्वपूर्ण भूमिका निर्वाह की। कार्यक्रम में सैकड़ों कायस्थ बंधु मौजूद थे।







