
लवकुशनगर। कलेक्टर सन्दीप जीआर एवं जिला पंचायत सीईओ तपस्या सिंह के निर्देशन में जिला कार्यक्रम अधिकारी राजीव सिंह के मार्गदर्शन में महिला एवं बाल विकास की परियोजना लवकुशनगर के समस्त सेक्टर की आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को शासकीय महाविद्यालय में ग्लोबल व्हील फाउंडेशन एवं आईआईटी बॉम्बे के द्वारा प्रभावी स्तन, शिशुओं के पोषण तथा ऊपरी आहार के संबंध में बनाए गए सभी वीडियो दिखाये गये। उक्त वीडियो के माध्यम से कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया गया प्रक्षिक्षण तीन दिन तक चला। जिनका अगामी दिनों में टेस्ट के माध्यम से मूल्यांकन किया जाएगा। प्रक्षिक्षण की मॉनिटरिंग परियोजना अधिकारी नशीर छीपा के द्वारा की गई एवं कार्यकर्ताओ को निर्देशित किया गया। उक्त वीडियो घर जाकर पुन: देखे साथ में ग्राम वासियों को भी दिखाए।









