Home छतरपुर सड़क पर लहूलुहान अवस्था में मिला वन विभाग का चौकीदार

सड़क पर लहूलुहान अवस्था में मिला वन विभाग का चौकीदार

11
0
Jeevan Ayurveda

अस्पताल ले जाते समय हुई मौत, बेटे ने मामले को बताया संदिग्ध

छतरपुर। बड़ामलहरा थाना क्षेत्र अंतर्गत पुखरिया सरकार मार्ग पर वन विभाग का चौकीदार लहुलुहान अवस्था में पड़ा मिला, जिसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घायल चौकीदार को इलाज हेतु जिला अस्पताल ले जाया जा रहा था तभी रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। मृतक के पुत्र ने मामले को संदिग्ध बताया है, जिसके बाद पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेकर विवेचना शुरु की है।ग्राम सड़वा निवासी मनीष कुशवाहा ने बताया कि उसके 52 वर्षीय पिता लक्ष्मन कुशवाहा वन विभाग की सड़वा बीट में बतौर अस्थाई चौकीदार पदस्थ थे। सोमवार की दोपहर 3 बजे वे अपने साथी चौकीदार जानकी यादव के साथ जंगल जाने के लिए निकले थे। रात करीब साढ़े 10 बजे जानकी यादव ने उसे फोन पर सूचना दी कि पुखरिया सरकार मार्ग पर वे दोनों सड़क दुर्घटना में घायल हो गए हैं। सूचना मिलने के बाद मनीष मौके पर पहुंचा जहां उसे अपने पिता लक्ष्मन लहूलुहान अवस्था में पड़े मिले। उन्हें तत्काल बड़ामलहरा अस्पताल ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया था। जिला अस्पताल जाने के दौरान रास्ते में लक्ष्मन ने दम तोड़ दिया। मनीष कुशवाहा का कहना है कि उसे यह मामला सड़क दुर्घटना का नहीं लग रहा है, इसलिए मामले की बारीकी से जांच की जानी चाहिए। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की विवेचना शुरु की है।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here