Home छतरपुर यातायात पुलिस चला रही हेलमेट जागरुकता अभियान

यातायात पुलिस चला रही हेलमेट जागरुकता अभियान

Jeevan Ayurveda

सार्वजनिक स्थलों पर लगाए जा रहे बैनर-फ्लेक्स, हेलमेट बैंक से मिल रही सुविधा

छतरपुर। दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने से कई लाभ होते हैं, जो दुर्घटना की स्थिति में सवारों को सुरक्षित रहने में मदद कर सकते हैं। हेलमेट का प्राथमिक कार्य दुर्घटना की स्थिति में चालक एवं सवार व्यक्ति के सिर और मस्तिष्क को चोट से बचाना है। राज्य में हेलमेट न पहनने की वजह से सड़क दुर्घटनाओं के आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2023 में 5512 लोगों की मृत्यु हुई है। पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा जन जागरूक हेतु मेरे पापा सेफ हैं और आपके…? बैनर फ्लेक्स व पम्पलेट जारी किए गए हैं। जिसमें एक पिता अपने पुत्र के साथ दो पहिया वाहन में यात्रा कर रहे हैं, दोनों लोग हेलमेट लगाए हुए हैं। चित्र के माध्यम से बालक सड़क दुर्घटना से बचाव हेतु हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित कर रहा है।छतरपुर यातायात पुलिस द्वारा मेरे पापा से हैं और आपके..? फ्लेक्स, बैनर एवं पंपलेट के माध्यम से जन जागरूक हेतु प्रचार प्रसार किया जा रहा है। विभिन्न चौराहा मार्गो सार्वजनिक स्थल जैसे बस स्टैंड, पेट्रोल पंपों, यातायात पॉइंट के स्टॉपर, यात्री वाहन जैसे ई रिक्शा, ऑटो में बैनर फ्लेक्स लगाए जा रहे हैं। साथ ही आम जनमानस को पम्पलेट वितरित कर जागरूक किया जा रहा है। छतरपुर पुलिस द्वारा नवाचार करते हुवे जिला मुख्यालय छतरपुर में महाराजा छत्रसाल चौराहा स्थित हेलमेट बैंक सेवा का शुभारंभ किया गया था। इस सेवा के अंतर्गत दो पहिया वाहन चालक यात्रा के दौरान हेलमेट का अभाव होने के कारण हेलमेट बैंक सेवा से वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर, आधार कार्ड नंबर रजिस्टर में प्रविष्टि कर हेलमेट आसानी से निशुल्क प्राप्त कर रहे हैं एवं यात्रा पश्चात हेलमेट जमा कर रहे हैं।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here