Home छतरपुर आरक्षक से शादी करने के लिए युवती ने किया ब्लैकमेल

आरक्षक से शादी करने के लिए युवती ने किया ब्लैकमेल

7
0
Jeevan Ayurveda

महिला थाना में दर्ज हुई एफआईआर, युवती गिरफ्तार

छतरपुर। उत्तरप्रदेश पुलिस में आरक्षक के पद पर पदस्थ छतरपुर जिले के एक युवक को उसके ही गांव की एक लड़की द्वारा ब्लैकमेल किए जाने का मामला सामने आया है। उक्त मामले की शिकायत आरक्षक के पिता ने गत रोज पुलिस अधीक्षक से की थी, जिसके बाद एसपी के निर्देश पर महिला थाना प्रभारी ने युवती के विरुद्ध मामला दर्ज किया और त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।मातगुवां निवासी दामोदर राजपूत ने महिला थाना में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि उसका पुत्र प्रमोद राजपूत उत्तर प्रदेश में पुलिस आरक्षक के पद पर पदस्थ है। गांव की ही एक 24 वर्षीय युवती से प्रमोद की दोस्ती थी, जो कि उससे शादी करना चाहती थी। 10 माह पूर्व जब युवती को प्रमोद की शादी कहीं और तय होने की जानकारी लगी तो उसने प्रमोद को ब्लैकमेल करते हुए दुष्कर्म के झूठे मामले में फंसाने का प्रयास किया तथा राजीनामा करने के बदले 5 लाख रुपए की मांग की। मामला शांत करने की मंशा से प्रमोद के पिता ने उसकी बात मान ली और उससे राजीनामा लिखवाकर दो अलग-अलग किस्तों में 5 लाख रुपए दे दिए। अब एक बार फिर युवती ने धमकी देकर 20 लाख रुपए की मांग करना शुरु कर दिया है, जिससे परेशान होकर दामोदर राजपूत ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत की और एसपी के निर्देश पर महिला थाना में युवती के विरुद्ध रविवार की रात 9 बजे महिला थाना प्रभारी माधवी अग्निहोत्री द्वारा धारा 388, 389 के तहत मामला दर्ज किया गया। मामले को गंभीरता से लेकर त्वरित कार्रवाई करते हुए रात में ही युवती को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। उल्लेखनीय है कि आरोपी युवती ने हाल ही में मध्यप्रदेश पुलिस आरक्षक की परीक्षा उत्तीर्ण की है, लेकिन अभी उसकी पदस्थापना नहीं हुई है।

Ad

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here