Home छतरपुर मूलभूत समस्याओं को लेकर क्षेत्रवासियों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

मूलभूत समस्याओं को लेकर क्षेत्रवासियों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

15
0
Jeevan Ayurveda

मांगो का शीघ्र निराकरण न होने पर दी अनशन की चेतावनी

बक्सवाहा। बक्सवाहा जिले का सबसे दूरस्थ ग्रामीण अंचल है जहां के क्षेत्रवासी आजादी के बाद से अपने मूलभूत समस्याओं को लेकर लगातार ज्ञापन के माध्यम से मांगे करते रहे हैं लेकिन शासन प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है।बुधवार को समाजसेवी मनीष जैन की अगुवाई में क्षेत्रवासियों ने एकजुट होकर बक्सवाहा स्थित तहसील कार्यालय में विभिन्न मांगों को लेकर तहसीलदार भरत पांडे को ज्ञापन सौंपा जिसमें पिछले कई दशक से चली आ रही एसडीएम कोर्ट की मांग को प्रमुखता से रखा गया। बताया गया कि बक्सवाहा के क्षेत्रवासियों को अपने न्याय के लिए अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय बिजावर जाना पड़ता है जो कि मुख्यालय बक्सवाहा से लगभग 80 किलोमीटर एवं ग्रामीण सीमाओं से 140 किलोमीटर है छोटे-छोटे कार्य जैसे जाति प्रमाण पत्र, जमीन संबंधी प्रकरण का निराकरण करवाने लोगों को बिजावर जाने पर समय और पैसे दोनों की हानि हो रही है। वहीं क्षेत्रवासियों ने अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय बक्सवाहा में स्थापित किए जाने की मांग पर खासा जोर दिया है। वहीं क्षेत्रवासियों ने ज्ञापन के माध्यम से बताया कि बक्सवाहा क्षेत्र के किसानों के लिए वर्तमान में सेवा सहकारी समितियों द्वारा खाद बीज उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है। वहीं किसान बाजार में अधिक मूल्य देकर खाद बीज खरीद रहे हैं जिससे किसानों पर आर्थिक बोझ पड़ रहा है। क्षेत्र वासियों का कहना है किसानों को शीघ्र ही उचित दर पर खाद बीज मुहैया कराया जाए। वहीं ग्राम सानोदा को बक्सवाहा हीरापुर मुख्य मार्ग से जोडऩे की मांग रखी गई है। उक्त मांगें परी न होने पर क्षेत्र वासियों द्वारा भूख हड़ताल और अनशन की चेतावनी दी गई है।ज्ञापन के दौरान समाजसेवी मनीष जैन, वीरेंद्र दुबे किशनपुरा, वीरेंद्र जैन, छत्रपाल सिंह, जय प्रकाश बिल्थरे एडवोकेट, रघुवीर श्रीधर, सचिन सोनी, आशिक मंसूरी, नाथूराम विश्वकर्मा, प्रकाश रजक, रामकिशोर अहिरवार, राजीव अहिरवार, मिलन यादव, सहित सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here