Home छतरपुर सरपंचों का उन्मुखीकरण प्रशिक्षण सम्पन्न

सरपंचों का उन्मुखीकरण प्रशिक्षण सम्पन्न

10
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। छतरपुर जिले के अंतर्गत आने वाली जनपद पंचायत नौगांव की समस्त ग्राम पंचायतों के सरपंचों का ग्रामीण विकास विभाग के तहत संचालित योजनाओं के संचालन के उद्देश्य से कलेक्टर संदीप जी.आर. के निर्देशन में उन्नमुखीकरण प्रशिक्षण आरआरटीडीसी प्रशिक्षण केन्द्र नौगांव में सम्पन्न हुआ। उक्त प्रशिक्षण में समस्त ग्राम पंचायतों में ग्रामीण विकास विभाग के तहत संचालित योजनाओं के शासन मंशानुरूप संचालित कराए जाने के लिए प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत तपस्या परिहार, अति.मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत चन्द्रसेन सिंह, वरिष्ठ लेखाधिकारी जिला पंचायत सुभाषिनी जैन, परियोजना अधिकारी मनरेगा जिला पंचायत दिनेश गुप्ता, जिला समन्वयक एसबीएम अल्का दुबे, सहायक परियोजना अधिकारी जिला पंचायत नारायणदास तिवारी एवं संकाय सदस्य लबली नायक उपस्थित रहीं।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here