Home छतरपुर यूपी रोडवेज की बस में विश्वहिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने पकड़ा गोमांस

यूपी रोडवेज की बस में विश्वहिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने पकड़ा गोमांस

12
0
Jeevan Ayurveda

पुलिस ने बस को जब्त कर थाने में रखवाया, राठ से हरपालपुर लाया जा रहा गोमांस  
हरपालपुर। यूपी रोडवेज की बस में राठ से हरपालपुर लाया रहा 10 किलो से ज्यादा  गोमांस विश्वहिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं की सूचना पर पुलिस ने पकड़ा है। इस सूचना पर थाना पुलिस ने बस को थाने के सामने रुकवा लिया। बस में एक महिला झोले में इस मांस को लेकर आ रही थी। विश्वहिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने बताया कि रोजाना गोमांस यूपी के राठ से जिले में लाया जा रहा था।
ये है मामला
विश्वहिंदू परिषद के प्रखंड अध्यक्ष पुष्पेन्द्र सिंह पायक ने बताया कि यूपी रोड़वेज की बस से प्रतिदिन राठ से इन गोमांस जिले में लाए जाने की सूचना थी लेकिन आरोपियों को पकड़ नहीं पा रहे थे। बुधवार को सूचना पर विश्वहिंदू परिषद के कार्यकर्ता  इस बस में सवार हो गए। जैसे ही बस नेहरू गेट के पास रुकी तो बस को चारों ओर से वीएचपी कार्यकर्ताओं ने घेर लिया। बस में चालक के पास रखे झोले में मांस था। एक महिला  इस झोले को लेकर हरपालपुर आ रही थे। वीएचपी के कार्यकर्ता बस को थाने लाये। सूचना पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुँच गई । पुलिस आरोपित महिला को थाने लाई। इस मांस के बारे में जानकारी हासिल की। वहीं मामले में बस के चालक एवं परिचालक से पूछताछ कर बस को थाने खड़ा करवा लिया गया। बरामद मांस को पशु चिकित्सक के सहयोग से थाना पुलिस ने जाँच के लिए भेज दिया। थाना पुलिस ने पशु क्रुरता अधिनियम की धारा 11 के तहत आरोपित महिला पर मामला दर्ज किया है।
गोमांस की तस्करी करने वाली आरोपित को पकड़वाने में विश्व हिंदू परिषद के पुष्पेन्द्र सिंह पायक, सुरेंद्र सिंह राजावत, देवेंद्र राय, रिंकू मिश्रा, दीपक मिश्रा, राघवेंद्र सिंह, जितेंद्र मिश्रा, अरविंद मिश्रा मौजूद रहे।
इनका कहना है
विश्वहिंदू परिषद के कार्यकताओं की सूचना पर बस से एक महिला के झोले से मांस जब्त किया है। ये गोमांस है या किसी अन्य जानवर का यह लैब में जांच के बाद पता चलेगा। आरोपित महिला पर पशु क्रुरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर नोटिस पर छोड़ दिया है।
राकेश साहू, टीआई, थाना हरपालपुर

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here