
छतरपुर। बमीठा थाना क्षेत्र के ग्राम मझगुवां में जमीनी विवाद के चलते दो भाईयों ने मिलकर किसान दंपत्ति के साथ मारपीट कर दी। मारपीट के कारण गंभीर रूप से घायल हुई महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मझगुवां निवासी लालाराम मिश्रा उम्र 44 वर्ष ने बताया कि गांव के राम बिहारी मिश्रा और बृज बिहारी मिश्रा से उसका जमीनी विवाद चल रहा था। तमाम न्यायालयों से फैसला उसके पक्ष में आ चुका है, इसके बावजूद बीते रोज राम बिहारी मिश्रा और बृज बिहारी मिश्रा जबरन जमीन की जुताई कर रहे थे। जब लालाराम ने उन्हें रोका तो दोनों ने मिलकर उसके ऊपर हमला कर दिया। लालाराम किसी तरह से खेत से जान बचाकर घर भाग आया लेकिन कुछ देर बार उक्त दोनों घर पहुंच गए जहां दोनों ने मिलकर लालाराम और उसकी 37 वर्षीय पत्नी सविता मिश्रा के साथ जमकर मारपीट की। मारपीट में लालाराम और सविता बुरी तरह घायल हुए हैं और इलाज के लिए जिला अस्पताल आए हैं।







