Home छतरपुर युवा पीढ़ी को पौधरोपण के लिए जागरूक करने समाजसेवी की अनूठी पहल

युवा पीढ़ी को पौधरोपण के लिए जागरूक करने समाजसेवी की अनूठी पहल

Jeevan Ayurveda

पीठ पर पीपल का पौधा टांग कर अनोखे अंदाज में दिया पौधरोपण का संदेश

छतरपुर। प्राकृतिक संपदा के बेतहाशा दोहन के चलते निर्मित हो रही विषम परिस्थितियों को ध्यान में रखकर छतरपुर के एक समाजसेवी ने युवा पीढ़ी को जागरूक करने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है। गुरुवार को छत्रसाल चौराहे के आसपास यह समाजसेवी अपनी पीठ पर पीपल का पौधा टांग कर निकले, साथ ही उनके चेहरे पर ऑक्सीजन मास्क भी था। इस अनूठे अंदाज में उन्होंने युवा पीढ़ी को संदेश दिया है कि यदि समय रहते हम सचेत नहीं हुए तो वह दिन दूर नहीं जब हर व्यक्ति को इसी तरह से अपने घरों के बाहर निकलना होगा।समाजसेवी राजेन्द्र अग्रवाल ने बताया कि इन दिनों देश के कई स्थानों पर 50 डिग्री से अधिक तापमान पहुंच रहा है, छतरपुर की बात करें तो यहां का तापमान भी इस सीजन में 48 डिग्री तक पहुंचा है जो कि भविष्य में और अधिक बढ़ सकता है। उन्होंने तापमान बढऩे के पीछे का कारण लगातार हो रही वृक्षों की कटाई को बताया। श्री अग्रवाल ने कहा कि समय आ गया है जब समाज के हर व्यक्ति को जिम्मेदारी पूर्वक पौधरोपण कर उन पौधों की रक्षा करते हुए वृक्ष बनाना चाहिए। यदि ऐसा नहीं किया गया तो आने वाले समय में हर व्यक्ति को इसी तरह से अपनी पीठ पर ऑक्सीजन प्रदान करने वृक्ष टांग कर अपने जीवन की रक्षा करनी होगी। समाजसेवी राजेन्द्र अग्रवाल ने कहा कि आज-कल लोग घरों में मनी प्लांट जैसे पौधे लगाकर अपने आपको पर्यावरण हितैषी बता रहे हैं जबकि जरूरत पीपल, बरगद, नीम जैसे वृक्षों को लगाने की है क्योंकि मनी प्लांट जैसे पौधे ऑक्सीजन पैदा नहीं करते। श्री अग्रवाल ने करीब एक घंटे तक छत्रसाल चौराहा, अस्पताल परिसर का भ्रमण कर लोगों को पौधरोपण के लिए जागरूक किया।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here