Home डेली न्यूज़ छतरपुर में वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान को लेकर कांग्रेस की...


छतरपुर में वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान को लेकर कांग्रेस की प्रेसवार्ता

Jeevan Ayurveda

छतरपुर के जिला कांग्रेस कार्यालय में वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान को लेकर एक विशेष पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव और मध्य प्रदेश के सहप्रभारी रणविजय सिंह लोचव के विशेष आगमन पर आयोजित इस प्रेसवार्ता में आगामी राजनीतिक गतिविधियों और देश के अहम मुद्दों पर चर्चा की गई।
पत्रकारों से चर्चा करते हुए रणविजय सिंह ने कहा कि जिला स्तर, ब्लाक और ग्राम पंचायत स्तर से कांग्रेस के कार्यकर्ता आगामी 1 नवंबर को दिल्ली पहुंचेंगे जहां इंडिया एलाइंस का महाआंदोलन होगा। जिलाध्यक्ष गगन यादव ने बताया कि इस राष्ट्रीय स्तर के आंदोलन में शामिल होने के लिए छतरपुर जिले के प्रत्येक ब्लॉक, गांव और हर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में दिल्ली पहुंचेंगे।
प्रेसवार्ता के दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव रणविजय सिंह लोचव और कांग्रेस जिला अध्यक्ष गगन यादव ने संयुक्त रूप से पार्टी की आगामी रणनीति साझा की। इस अवसर पर पूर्व विधायक नातीराजा, आबिद सिद्दीकी सहित जिले के तमाम वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here