Home डेली न्यूज़ मामूली विवाद पर जानलेवा हमला, पुलिस की सुस्त कार्रवाई से पीडि़त परिवार...

मामूली विवाद पर जानलेवा हमला, पुलिस की सुस्त कार्रवाई से पीडि़त परिवार खौफ में

Jeevan Ayurveda

छतरपुर। छतरपुर के वार्ड नंबर 8, सरानी दरवाजा निवासी प्रजापति परिवार पर दबंगों द्वारा जानलेवा हमला करने और लगातार जान से मारने की धमकियां देने का मामला सामने आया है। अखिल भारतीय प्रजापति कुम्भाकार संघ शाखा छतरपुर के बैनर तले पीडि़त परिवार और संघ के सदस्यों ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है।
आवेदन और पीडि़तों के बयानों के अनुसार, 6 अक्टूबर 2026 की शाम मामूली विवाद के बाद ब्रजमोहन भारती, रानी भारती, संजय भारती, संगीता भारती, आदित्य भारती और संस्कार भारती ने हरिदास प्रजापति, विमलेश प्रजापति और लक्ष्मी प्रजापति पर लाइसेंसी बंदूक और अवैध हथियारों से हमला किया था। आरोप है कि बंदूक की बट से छाती पर वार कर गंभीर रूप से घायल किया गया। हालांकि, थाना कोतवाली पुलिस ने इस मामले में केवल मामूली धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की जबकि गंभीर धाराओं और आम्र्स एक्ट के तहत कोई कार्रवाई नहीं की गई।
पीडि़त परिवार का आरोप है कि आरोपी पक्ष रसूखदार और दबंग है, जो लगातार घर जलाने और जान से मारने की धमकियां दे रहा है। स्थिति यह है कि डरा-सहमा परिवार न्याय के लिए दर-दर भटकने को मजबूर है। संघ और पीडि़त परिवार ने एसपी से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराकर एफआईआर में हत्या के प्रयास जैसी गंभीर धाराएं जोड़ी जाएं, आरोपियों के हथियारों की वैधता की जांच हो और परिवार को सुरक्षा प्रदान की जाए।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here