छतरपुर। श्री राम जन्मोत्सव को भव्य और व्यवस्थित रूप से आयोजित करने की तैयारियों के बीच श्री राम सेवा समिति का ध्वजारोहण एवं समिति विस्तार कार्यक्रम आयोजित किया गया। रामनवमी को लेकर समिति की लगातार बैठकें चल रही थीं। इसी क्रम में शहर को अलग-अलग मॉडल तैयार कर 20 मंडलों में विभाजित किया गया है।
कार्यक्रम में शहर के सभी 20 मंडलों से करीब 1000 सदस्य शामिल हुए। इस दौरान श्री राम जन्मोत्सव के दौरान होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों और व्यवस्थाओं को लेकर सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं। करीब 200 सदस्यों को विशेष जिम्मेदारियां दी गईं, ताकि राम जन्मोत्सव के आयोजन को बेहतर तरीके से संपन्न कराया जा सके।
कार्यक्रम के दौरान समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों ने आगामी आयोजन को लेकर आवश्यक तैयारियों पर चर्चा की। बड़ी संख्या में सदस्यों की मौजूदगी ने कार्यक्रम को भव्य रूप दिया। कार्यक्रम के समापन के बाद सामूहिक भोजन एवं प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया, जिसमें सभी सदस्यों ने प्रसाद ग्रहण किया। समिति द्वारा राम जन्मोत्सव को लेकर तैयारियों को लगातार आगे बढ़ाया जा रहा है।









