Home डेली न्यूज़ अनगौर के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, जिला...

अनगौर के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, जिला अस्पताल में मौत

Jeevan Ayurveda


छतरपुर। गुलगंज थाना क्षेत्र के अनगौर के पास हुए सड़क हादसे में बाइक सवार 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान बल्देवगढ़ थाना क्षेत्र के पटोरी गांव निवासी धनीराम कुशवाहा के रूप में हुई है। हादसा रात करीब 8:30 बजे का बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार धनीराम कुशवाहा मोटरसाइकिल से अपने गांव पटोरी से छतरपुर आ रहे थे। इसी दौरान अनगौर के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी गंभीर थी कि धनीराम सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।  हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी उनके परिजनों को दी। इसके बाद एनएच की 1033 एंबुलेंस की मदद से घायल धनीराम को उपचार के लिए जिला अस्पताल छतरपुर लाया गया। यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस हादसे को अंजाम देने वाले अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश कर रही है। साथ ही दुर्घटना के कारणों की भी जांच की जा रही है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here