Home डेली न्यूज़ इंजीनियरिंग कॉलेज नौगांव के छात्रावास में अव्यवस्थाओं को लेकर एबीवीपी ने कलेक्टर...

इंजीनियरिंग कॉलेज नौगांव के छात्रावास में अव्यवस्थाओं को लेकर एबीवीपी ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

Jeevan Ayurveda


छतरपुर। शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज नौगांव के छात्रावास में व्याप्त गंभीर अनियमितताओं, बिजली कटौती और अव्यवस्थाओं को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नौगांव इकाई ने शुक्रवार को छतरपुर कलेक्टर के नाम प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। एबीवीपी के नगर मंत्री अमृतांश रिछारिया के नेतृत्व में सौंपे गए इस ज्ञापन में बताया गया कि कॉलेज में परीक्षाएं संचालित हो रही हैं, लेकिन छात्रावास में नियमित बिजली आपूर्ति नहीं होने से विद्यार्थियों की पढ़ाई और परीक्षाएं प्रभावित हो रही हैं।
एबीवीपी का आरोप है कि पर्याप्त सुविधाएं न मिलने के बावजूद विद्यार्थियों से बिजली बिल जमा कराने का दबाव बनाया जा रहा है। इसके अलावा कॉलेज से हॉस्टल तक पहुँचने का रास्ता असुरक्षित व कठिन है, तथा छात्रावास में साफ-सफाई व रख-रखाव का भी अभाव है। ज्ञापन में यह मुद्दा भी उठाया गया कि स्थानांतरित प्राचार्य को एक वर्ष बाद भी कार्यमुक्त नहीं किया गया है और आउटसोर्स भर्तियों में अनियमितता हुई है। विद्यार्थी परिषद ने चेतावनी दी है कि यदि मांगों का जल्द निराकरण नहीं किया गया तो वे उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। वहीं तहसीलदार पीयूष दीक्षित ने बताया कि हॉस्टल की कमियों को लेकर छात्रावास के विद्यार्थियों और एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन दिया है इसकी विधिवत जांच कराई जाएगी। जांच के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here