Home छतरपुर हिंदू उत्सव समिति ने गरबा प्रशिक्षण किया शुरू, पंजीयन जारी


हिंदू उत्सव समिति ने गरबा प्रशिक्षण किया शुरू, पंजीयन जारी

Jeevan Ayurveda

छतरपुर। पिछले 17 वर्षों से चले आ रहे हिंदू उत्सव समिति गरबा महोत्सव की तैयारी का शुभारंभ बीती शाम प्रताप सागर चौपाटी पर कर दिया गया। माता की आरती के बाद सभी देवी तुल्य बालिकाओं को तिलक करके, प्रसाद देकर गरबा नृत्य की बारीकियां सिखाई गईं।
शारदीय नवरात्र में पूरे देश दुनिया में गरबे की धूम रहती है और बड़े शहरों की तर्ज पर छतरपुर शहर में भी गरबे की शुरुआत हिंदू उत्सव समिति द्वारा 18 साल पहले की गई थी। समिति के द्वारा लगातार यह कार्यक्रम शहर में आयोजित किया जा रहा है जिसको लेकर समिति के द्वारा विशेष प्रशिक्षकों के माध्यम से शहर की बालिकाओं को गरबा नृत्य का प्रशिक्षण दिया जाता है। कार्यक्रम की संयोजक बरखा मिश्रा ने बताया कि इस प्रशिक्षण के लिए पिछले एक हफ्ते से रजिस्ट्रेशन जारी है। बीती शाम प्रताप सागर चौपाटी स्थित समिति के कार्यालय में गरबा का प्रशिक्षण प्रारंभ कर दिया गया। यह प्रशिक्षण 20 दिवसीय होगा जो भी महिलाएं और बच्चियों इसमें भाग लेना चाहती हैं वे समिति कार्यालय में संपर्क करके अपना पंजीयन करवा सकती हैं। समिति ने साल भर के सबसे बड़े सांस्कृतिक और धार्मिक आयोजन के लिए बृहद बैठक बुलाकर विचार विमर्श कर बिन्दुसार जिम्मेदारियां तय की है। नवरात्र को मात्र 20 दिन शेष है जिसको देखते हुए तैयारियां तेज कर दी गईं है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here