Home छतरपुर नशामुक्त भारत अभियान के तहत हुआ शपथ ग्रहण कार्यक्रम

नशामुक्त भारत अभियान के तहत हुआ शपथ ग्रहण कार्यक्रम

9
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। नशामुक्त भारत अभियान अंतर्गत 13 अगस्त 2025 को जिले के शासकीय उत्कृष्ट उ.मा.वि.क्र.1 छतरपुर में कलेक्टर पार्थ जैसवाल के निर्देशन में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी उपसंचालक सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण कौशल सिंह, प्राचार्य संतोष कुमार शर्मा एवं ब्रम्हाा कुमारी ईश्वरी विश्व विधालय से ब्रम्हा कुमारी रमा बहन तथा कल्पना बहन अतिथि के रूप में उपस्थिति रहीं।
कार्यक्रम की शुरूआत सरस्वती वंदना के साथ हुई, जिसमें विभागीय कलापथक दल द्वारा प्रस्तुति दी गई। इसके उपरांत अतिथियों द्वारा युवाओं को नशे की लत से दूर रहने के लिए जनजागरूकता अभियान के अंतर्गत जागरूक किया गया एवं भविष्य में भी नशा न करने की शपथ दिलाई गई। इसके अतिरिक्त नशामुक्ति गीत संगीतमय प्रस्तुति की गई। कार्यक्रम के अंत में अशासकीय संस्था ब्रम्हा कुमारी ईश्वरी विश्व विधालय के माध्यम से बहुत ही सुंदर नुक्कड नाटक प्रस्तुत किया गया। जिसे उपस्थित जनसमूह एवं बच्चों द्वारा सराहा गया। इसके अतिरिक्त विगत दिवस में शासकीय उत्कृष्ट उ.मा.वि.क्र.1 छतरपुर के छात्र एवं छात्राओं द्वारा रंगौली, चित्रकला, वाद विवाद प्रतियोगिता आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। जिसमें प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त कुल 16 छात्र एवं छात्राओं को पुरुष्कृत किया गया। इसके अतिरिक्त महाराजा छत्रसाल बुन्देलखंड विश्वविद्यालय छतरपुर एवं महाराजा महाविद्यालय, शासकीय आई.टी.आई कॉलेज आदि में राज्य स्तर से होने वाले सीधे प्रसारण के माध्यम से उपस्थित लोगो को शपथ दिलाई गई।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here