Home छतरपुर ग्रामीणों को प्रताडि़त कर रहा दबंग युवक

ग्रामीणों को प्रताडि़त कर रहा दबंग युवक

6
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। लवकुशनगर थाना क्षेत्र के ग्राम पठा में एक दबंग व्यक्ति की हरकतों से त्रस्त करीब डेढ़ दर्जन ग्रामवासियों ने शनिवार को छतरपुर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आवेदन देकर उसके विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों के मुताबिक, आरोपी लगातार उनकी जमीन हड़पने, फसलों को नष्ट करने और झूठे मुकदमों में फंसाने जैसे कृत्य कर उन्हें प्रताडि़त कर रहा है।
ग्राम पठा निवासी संतोष राजपूत ने बताया कि वह गांव के शिवकुमार, रज्जन और बबलू की जमीन पर खेती-किसानी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता है लेकिन इस बात से ?प्रमोद त्रिपाठी को आप?त्ति है। संतोष के अनुसार, प्रमोद ने धमकी दी है वह उसकी फसल को तबाह कर देगा। प्रमोद ने पूर्व में भी संतोष की फसलों को नुकसान पहुंचाया है साथ ही झूठे केस में फंसाने की धमकी दी हैं। इसी तरह गांव की शकुंतला ने भी संतोष पर परेशान करने के आरोप लगाए हैं। पठा गांव के करीब 20 ग्रामवासियों ने का आरोप है कि प्रमोद ने किसी की जमीन पर कब्जा किया है, तो किसी का मकान हड़प लिया है। संतोष पर पहले से कई अपराध दर्ज हैं। ग्रामवासियों ने पुलिस अधीक्षक से प्रमोद के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उल्लेखनीय है कि दो दिन पहले प्रमोद त्रिपाठी ने भी पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आवेदन देकर गांव के कुछ लोगों पर मारपीट करने के आरोप लगाए थे, जिसके बाद ग्रामीणों ने उसकी शिकायत की है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here