Home छतरपुर ई-रिक्शा और बाइक की टक्कर में एक की मौत, दूसरा घायल

ई-रिक्शा और बाइक की टक्कर में एक की मौत, दूसरा घायल

9
0
Jeevan Ayurveda


छतरपुर। गत रोज राज्य की सीमा पर एक ई-रिक्शा और मोटरसाइकिल की आमने-सामने भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। बताया गया है कि जुझारनगर थाना क्षेत्र के ज्योराहा गांव का निवासी रामचरन अहिरवार (28 वर्ष), पुत्र मैयादीन अहिरवार और चन्द्रभान कुशवाहा (32 वर्ष) मोटरसाइकिल से उत्तर प्रदेश के महोबा गए थे। अपने गांव लौटते समय मंगलवार देर शाम महोबा के समीप मध्यप्रदेश बॉर्डर पर उनकी मोटरसाइकिल की एक ई-रिक्शा से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को महोबा के अस्पताल ले जाया गया, जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए छतरपुर जिला अस्पताल रेफर किया गया। दुर्भाग्यवश, रास्ते में रामचरन अहिरवार ने दम तोड़ दिया। चन्द्रभान कुशवाहा की हालत गंभीर बनी हुई है, और उनका इलाज छतरपुर जिला अस्पताल में चल रहा है। मृतक के रिश्तेदार प्रमोद अहिरवार ने बताया, रामचरन और चन्द्रभान काम के सिलसिले में महोबा गए थे।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here