Home छतरपुर करंट की चपेट में आने से नवयुवक बुरी तरह झुलसा

करंट की चपेट में आने से नवयुवक बुरी तरह झुलसा

9
0
Jeevan Ayurveda

चंदला। थाना क्षेत्र के दुमखेड़ा गांव में रविवार सुबह हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आने से महेंद्र यादव बुरी तरह झुलस गया। घटना उस समय हुई, जब महेंद्र अपने खेत के कुएं पर ट्रैक्टर में पानी का टैंकर भर रहा था। परिजनों ने विद्युत विभाग की लापरवाही पर गंभीर सवाल उठाए हैं।जानकारी के अनुसार, महेंद्र के घर पर शादी समारोह था। सुबह वह खेत पर स्थित कुएं से पानी भरने गया था। चाचा के अनुसार, महेंद्र टैंकर पर खड़ा होकर सटक से पानी भर रहा था, तभी ऊपर से गुजर रहे 11,000 वोल्ट के तारों में फैले करंट ने उसे खींच लिया, जिससे वह बुरी तरह झुलस गया। उसका चेहरा और शरीर का हिस्सा गंभीर रूप से प्रभावित हुआ। परिजनों ने तुरंत उसे चंदला स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टर उसका उपचार कर रहे हैं। परिजनों ने विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि गांव में बिजली के तार इतने नीचे हैं कि कोई भी आसानी से उन्हें छू सकता है। उन्होंने बताया कि पहले भी मवेशी करंट की चपेट में आकर मर चुके हैं, लेकिन विभाग कोई कार्रवाई नहीं करता।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here