Home छतरपुर सीबीएसई के परिणामों में छतरपुर के बच्चों ने किया शानदार प्रदर्शन

सीबीएसई के परिणामों में छतरपुर के बच्चों ने किया शानदार प्रदर्शन

Jeevan Ayurveda


छतरपुर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने मंगलवार को 10वीं और 12वीं कक्षा के परिणाम घोषित किए। इस वर्ष 42 लाख से अधिक छात्रों ने बोर्ड परीक्षा में भाग लिया था, जिसमें से 93.60 प्रतिशत छात्रों ने 10वीं और 87.98 प्रतिशत छात्रों ने 12वीं की परीक्षा पास की है। छतरपुर के महर्षि विद्या मंदिर, डीसेंट इंग्लिश स्कूल और केंद्रीय विद्यालय के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर शहर का नाम रोशन किया।  
महर्षि विद्या मंदिर, देरी रोड में परिणामों की घोषणा के बाद उत्साह का माहौल रहा। छात्रों का मुंह मीठा कराकर खुशी मनाई गई। विद्यालय के प्राचार्य सी.के. शर्मा ने सभी विद्यार्थियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले अधिकांश छात्र स्कूल की शिक्षण पद्धति और रिजल्ट-उन्मुख शिक्षण वातावरण को दर्शाते हैं। उल्लेखनीय है कि महर्षि विद्या मंदिर की 12वीं कक्षा का परिणाम शत-प्रतिशत रहा। कुल 93 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जिनमें 13 ने 90 प्रतिशत से अधिक, 14 ने 80 प्रतिशत से अधिक, 24 ने 70 प्रतिशत से अधिक, और 31 ने 60 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। सौम्या दुबे ने 96.8 प्रतिशत अंकों के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया और पॉलिटिकल साइंस में 100 अंक प्राप्त किए। अनामिका पाठक ने 95.6 प्रतिशत अंक और बायोलॉजी में 99 अंक, जबकि शुभ नाग ने इकोनॉमिक्स में 99 अंक हासिल किए। इसी तरह 10वीं कक्षा में 193 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जिनमें 36 ने 90 प्रतिशत से अधिक, 53 ने 80 प्रतिशत से अधिक, 42 ने 70 प्रतिशत से अधिक, और 34 ने 60 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। नैतिक खरे ने 97.6 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया और सोशल साइंस में 100/100 अंक हासिल किए। अर्चिशा गुप्ता ने भी सोशल साइंस में 100 अंक के साथ 97 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।  प्राचार्य सी.के. शर्मा ने कहा कि विद्यालय के अधिकांश छात्रों का 80 प्रतिशत से अधिक अंकों के साथ उत्तीर्ण होना स्कूल की शिक्षण पद्धति की सफलता को दर्शाता है। उन्होंने विद्यार्थियों के अथक परिश्रम और शिक्षकों के समर्पण की सराहना की। उन्होंने सभी टॉपर्स को उनके श्रेष्ठ परिणामों के लिए बधाई दी और भविष्य में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन की कामना की।  

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here