Home छतरपुर शराबियों ने महिला के साथ की मारपीट

शराबियों ने महिला के साथ की मारपीट

Jeevan Ayurveda

छतरपुर। बाजना थाना क्षेत्र के ग्राम मलार में बीती रात शराबियों द्वारा एक महिला के साथ मारपीट और गाली-गलौज का मामला सामने आया है। पीडि़ता ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आवेदन देकर आरोपियों की गिरफ्तारी और न्याय की मांग की है। थाने में शिकायत दर्ज होने के बावजूद आरोपियों पर कोई कार्रवाई न होने से पीडि़ता ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं।
मलार निवासी शीला यादव पत्नी द्वारिका यादव ने बताया कि बीती रात करीब 9 बजे जब वह घर पर थीं, तभी गांव के शराबी रज्जू और राजेश लोधी उनके घर आए और गाली-गलौज करने लगे। मना करने पर लोधी परिवार के वीरन, मक्खन, पार्वती, किस्सू, कैलाश सहित अन्य लोग आ गए और सभी ने मिलकर उनके साथ मारपीट की। इस दौरान उनके सिर में लाठी लगने से गंभीर चोट आई है। शीला ने बाजना थाने में मामला दर्ज कराया, लेकिन अभी तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। शीला ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और न्याय की गुहार लगाई है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here