Home छतरपुर सेन समाज ने सादगी से मनाई सेन महाराज की 725वीं जयंती

सेन समाज ने सादगी से मनाई सेन महाराज की 725वीं जयंती

15
0
Jeevan Ayurveda


छतरपुर। सेन समाज के प्रेरणा स्रोत संत शिरोमणि सेन महाराज की 725वीं जयंती सोमवार को सादगी और शालीनता के साथ मनाई गई। मुख्य कार्यक्रम बस स्टैंड पर आयोजित हुआ, जहां वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी हरि प्रकाश अग्रवाल मुख्य अतिथि रहे। अध्यक्षता जिला सेन समाज के अध्यक्ष हेमराज वर्मा ने की।
सुबह श्री राधा कृष्ण सेन समाज मंदिर संकट मोचन में सेन महाराज का अभिषेक, सत्यनारायण कथा, पूजन, हवन और प्रसाद वितरण के साथ आयोजन की शुरुआत हुई। इसके बाद जन सहयोग रसोई में माल्यार्पण, दीप प्रज्वलन और अतिथियों के स्वागत के साथ मुख्य कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए हरि प्रकाश अग्रवाल ने कहा कि पीडि़त मानवता की सेवा से बढक़र कोई धर्म नहीं है। सेन समाज जन्म से मृत्यु तक हर कदम पर साथ निभाता है। उन्होंने जन सहयोग रसोई की सेवाओं की सराहना करते हुए कहा कि जन्मदिन, सालगिरह जैसे अवसरों पर सेवा कार्य में सहभागिता करना चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए हेमराज वर्मा ने कहा कि सेन महाराज का जीवन समाज सेवा और समर्पण का अद्भुत उदाहरण है। हमें उनके बताए आदर्शों और सिद्धांतों पर चलना चाहिए। स्वागत भाषण रामाधीन सेन और आभार प्रदर्शन मुन्ना सेन ने किया, संचालन हरचरण सेन ने किया। सेन समाज द्वारा जन सहयोग रसोई के सदस्यों का माल्यार्पण और तिलक लगाकर सम्मान किया गया। जयंती के अवसर पर बस स्टैंड क्षेत्र में हलवा वितरण भी कराया गया। कार्यक्रम के समापन पर आतंकी हमले में शहीद हुए भारतीयों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सभी ने दो मिनट का मौन रखकर वीरगति को प्राप्त जवानों को नमन किया।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here